Ghazipur: पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम सरकार तत्काल वापस ले: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने शुक्रवार को शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज मुहम्मदाबाद के पास नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सपा, बसपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्रम व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
शुक्रवार दोपहर जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार जिन्होंने जनता को अच्छे दिन का वादा कर लगातार पेट्रोल मूल्यों व खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को ठगने का काम कर रही है। महंगाई के चलते किसान व मध्यम वर्गीय परिवारों की स्थिति अति दयनीय हो गयी है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बढ़ी कीमतें वापस ले और जनता को तत्काल राहत दे। इस मौके पर पीसीसी आनंद राय, अरविंद किशोर राय, अनुज कुमार, अजय दुबे, मिर्जा रागी बेग, दिग्विजय मद्धेशिया, रमाकांत तिवारी, पारस राम, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।