Today Breaking News

Ghazipur: जोगी को मिली प्रधान संगठन की कमान, इकाई गठित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में गांव की सरकार में भागीदार हुए युवा प्रधानों ने चहुमुंखी विकास के साथ एकजुटता का शंखनाद किया। संगठन की मजबूती काखाका खींचा और प्रधानों ने उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होने की अपील की। भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मिलकर लड़ने की बात भी कही तो अधिकारियों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करने की अपील की।

मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की ओर से स्टेशन रोड़ पर एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम सिद्दीकी ने बताया कि नागेंद्र सिंह यादव उर्फ जोगी को गाजीपुर जनपद के प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष, सचिंद्र नाथ सिंह उर्फ लल्लनन को जिले का कार्यकारी अध्यक्ष तथा विनोद गुप्ता को जिला महासचिव बनाया गया है।


प्रदेश महासचिव ने बताया कि यह संगठन रजिस्टर्ड है। संगठन बराबर प्रधानों की उचित मांगों को हमेशा मनवाने के लिए संघर्ष करता रहा है। यह संगठन सन 1983 से जनपद में कार्यरत है। हम लोग संगठन के प्रति सहज प्रहरी की तरह से रहे हैं। बहुत संगठन बनते हैं, लेकिन उनके कार्य करने का तरीका दूसरा रहता है। हम लोग रजिस्टर संगठन के आदमी हैं, जो सरकार से लड़ाई लड़कर अपनी मांगों को पूर्ण कराते है। इस संगठन के लोग अपनी मर्यादा के अंदर ही रहकर कार्य करते हैं, जो हमें अधिकार दिया गया है, उसी के साथ हम कार्य करते हैं। इस मौके पर रामज्ञान यादव प्रधान इस्लामाबाद, अवधेश यादव ग्राम प्रधान सुल्तानपुर, सिकंदर बिंद ग्राम प्रधान मिश्रवलिया, रमेश यादव ग्राम प्रधान नूरपुर, रमेश यादव ग्राम प्रधान अंधऊ, इश्तियाक हुसैन, सुरेंद्र यादव ग्राम प्रधान मुहम्मदाबाद, मुलायम यादव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

'