Today Breaking News

Ghazipur: जर्जर मकान में दफनाया मिला शव, सनसनी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव स्थित एक जर्जर मकान में सोमवार को दफनाया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक छानबीन करने में जुटी रही। फिलहाल शव सड़ने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीण हत्याकर शव को छिपाए जाने की चर्चा कर रहे हैं। 

डोड़सर गांव निवासी राजेंद्र वनवासी (32) अपने परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा में रहता था। पंचायत चुनाव के दौरान वह गांव आया था। वह कब ससुराल वापस चला गया किसी को पता नहीं चल सका। इधर दोपहर में मायके से पहुंची उसकी पत्नी गीता देवी अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची और पति की हत्याकर शव पैतृक जर्जर मकान में दफनाने का आरोप लगाने लगी। कुछ देर बाद वह पुन: मायके चली गई। इधर विवाहिता द्वारा आरोप लगाए जाने से परेशान राजेंद्र वनवासी के भाइयों एवं उसकी मां महाबी देवी ने जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस जर्जर मकान पहुंची। इस दौरान उसकी नजर एक कब्र पर पड़ी। पुलिस ने खुदाई शुरु की तो क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है। शव की शिनाख्त कराई जा रही है।

'