Ghazipur: राधेश्याम यादव चुने गए ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के तत्वाधान में मंगलवार को बैठक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में की गयी।
संगठन के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव की उपस्थित में ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव ग्राम प्रधान मटेहूं को चुना गया। वहीं महामंत्री राजबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, रामभवन राम, सचिव करन चौहान, कोषाध्यक्ष अनिल यादव सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए शशिधर यादव, सूबेदार यादव, वीरेंद्र यादव को चुना गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव व संचालन विनोद गुप्ता ने किया। इस दौरान मरदह ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।