Today Breaking News

वाराणसी में देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाओं समेत 2 पुरुष दबोचे गए

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर स्थित आवास विकास की कालोनी में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाओं समेत दो पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

भेलूपुर क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी को किसी ने कबीर नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार के संचालित होने की जानकारी दी। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने जब उक्त मकान पर छापा मारा तो दो पुरूष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस देहव्यापार की आरोपित दो संचालिकाओं समेत पांच महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ कर थाने ले आई। आरोपित दोनों संचालिकाओं की उम्र 65 वर्ष के ऊपर हैं और वे उक्त मकान में साथ ही रहती हैं। आरोपियों के साथ पूछताछ की जा रही है।


पुलिस ने मीडिया कर्मियों को किया थाने से बाहर 

इस संबंध में जानकारी लेने गए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को थाना प्रभारी के आदेश पर थाने से बाहर कर दिया गया। पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही थी। पुलिसकर्मी बार- बार अंदर बैठे प्रभारी के आदेश का हवाला देकर मीडिया कर्मियों को बाहर कर रहे थे। उनसे बताया जा रहा था कि जानकारी बाद में दी जाएगी।


मोहल्ले वालों के अनुसार देह व्यापार की संचालिका तलाक शुदा है और वह उक्त आवास पर विगत 30 वर्षों से रहती है। उसकी दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। उसके साथ एक दूसरी महिला भी रहती है। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 65 वर्ष है। मोहल्ले वालों के अनुसार यहां यह धंधा वर्षों पूर्व से चल रहा था। यहां अक्सर लड़कियां और पुरुष आते-जाते थे। लोगों के आपत्ति करने पर वह महिला दबंगई करती थी और सबसे झगड़ा करने लगती थी। कहती थी मेरे यहां मेहमान आते हैं तो किसी को क्या आपत्ति है। इस संबंध में यह भी पता चला है कि सुबह एक लड़की उसी मकान से गाली- गलौज करते हुए सड़क पर निकल कर जा रही थी।


टेलीफोन से हुई थी पकड़े गए युवक से बातचीत

सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए एक युवक से एक महिला ने फोन से बात करके दोपहर बाद बुलाया था। वह युवक वहां गया तब तक पुलिस ने छापा मारी कर दी।

'