Today Breaking News

Ghazipur: पति के दूसरी शादी रचाने पर पत्नी ने दी तहरीर,केस दर्ज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करैला सहेड़ी निवासी सुनीता गोड़ ने अपने पति विनोद गोड़ द्वारा दूसरी शादी करके घर से निकालने तथा पति के सह पर उसके तीन दोस्तों द्वारा छेड़खानी और गाली देने का मुकदमा पंजीकृत करवाकर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर पति की तलाश कर रही है। वहीं पत्नी की ओर से दिए गए दूसरी पत्नी के पते पर भी जाकर छानबीन कर रही है।

रविवार को पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी 7 वर्ष पूर्व करैला निवासी विनोद गोड़़ पुत्र सत्यनारायण गोड़ से हुई थी जिससे हमारे दो बच्चे भी हैं। मेरे पति विनोद गौड़ ने दूसरी शादी कर ली है। और अब वह दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है। मुझे न तो खाने पीने के लिए खर्चा देता है और ना ही घर में रहने देता है। घर में ताला बंद कर दिया है। आये दिन शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करता रहता है। फलस्वरूप मेरे बच्चों सहित खाने-पीने और रहने का सहारा खत्म हो गया है। 


फरियादी सुनीता देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे पति विनोद के सह देने पर गांव के ही उसके दोस्त देवेन्द्र यादव, सुदामा गोंड़ और गणेश गोंड़ ने मेरे साथ छेडख़ानी तथा गंदी-गंदी गाली देते रहते हैं। सुनीता गोंड़ ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कठोर करवाई करने की मांग की है। इससे उसका हक उसे मिल सके। बताते दें कि सुनीता गोंड़ न्याय की गुहार के लिए थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई दिन चक्कर काटने के बाद इसे दर्ज किया गया है। 


लेकिन दो दिन होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


'