Today Breaking News

आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, संयोगवश गोली नहीं लगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय निषाद पर बोलेरो सवारों ने गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की। उन्हें संयोगवश गोली नहीं लगी। समर्थकों ने हमलावरों का पीछा करना शुरू कर दिया। 35 से 40 किमी. दूर भागने के बाद बोलेरो सवार अंधेरे में गाड़ी खड़ी भाग निकलने में सफल रहे। सपा के गढ़ में भाजपा के प्रत्याशी पर जानलेवा हमले की घटना से सियासी पारा गर्मा गया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह रात में ही फोर्स मौके पर पहुंच गए थे।

अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किसुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होने के कारण चुनाव प्रचासर कर रात में घर लौट रहे थे। वह खुद फार्च्यूनर में पांच लोगों के साथ सवार थे। उनकी गाड़ी के पीछे दो स्कार्पियों में करीब 10 समर्थक चल रहे थे। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ से निकलकर वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार से बमुश्किल दो से तीन मीटर आगे गए होंगे कि हमलावर अपनी बोलेरो सवार संजय के काफिले में घुसा दी। अनहोनी की आशंका हुई तो काफिले के पीछे वाली गाड़ियों ड्राइवर हार्न बाजार कर हटने का दबाव देने लगे तो बोलेरो सवार गति बढ़ाते हुए अपनी गाड़ी संजय निषाद की गाड़ी के समानांतर चलने लगे। उसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकलकर निशाना साधने जा रहा था कि संजय के कहने पर ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। उसी दौरान गोली चल गई, लेकिन संयोगवश कोई हादसा नहीं हो सका।


वारदात में असफल बोलेरो सवार भागे तो पुलिस को इत्तला देते हुए संजय निषाद बोलेरो सवारों का पीछा करने लगे लेकिन बदमाश निकल भागने में सफल हो गए। हालांकि, तेल खत्म होने के कारण बोलेरो बरामद हो गई है। बकौल संजय निषाद बोलेरो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। उनमें कई पास असलहे नजर आ रहे थे। पुलिस अब बरामद बोलेरो के जरिए घटना की जांच में जुट गई है।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद की सुरक्षा बढ़ी : एसपी 

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय निषाद पर हुए हमले के मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर विवेचना की जा रही है। इसके साथ ही संजय निषाद की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय निषाद का मेरे मोबाइल पर फोन आया कि पिकअप सवार कुछ लोगों ने उनके वाहन पर फायरिंग की और पत्थर भी चलाए हैं। मैं खुद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। उनकी गाड़ी पर पत्थर या बुलेट का निशान नहीं मिला है। फिलहाल उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

'