Today Breaking News

Ghazipur: देवकली ब्लाक प्रमुख चुनाव: आशा देवी ने पर्चा लिया वापस, माधुरी देवी निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. देवकली में आशा देवी के पर्चा वापस लेने से माधुरी देवी निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हो गयी हैं। इसके पहले भांवरकोल में श्रद्धा राय और रेवतीपुर में अजिताभ उर्फ राहुल राय भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

बाराचंवर ब्‍लाक में देवेंद्र सिंह और पूनम ने पर्चा वापस ले लिया है और अब मैदान में वीजेंद्र सिंह और शिवशंकर सिंह आमने-सामने हैं। मनिहारी में अजय कुमार ने पर्चा वापस ले लिया है अब मैदान में मुन्‍नी लाल और नंदलाल राम आमने-सामने हैं। गाजीपुर सदर में ममता यादव और मोहरा देवी प्रजापति आमने-सामने हैं। भदौरा में नरगिस व रीता सिंह आमने-सामने हैं। जमानियां में मनीषा कुशवाहा और पूनम तिवारी आमने-सामने हैं। सैदपुर में वीरेंद्र यादव ने पर्चा वापस ले लिया है अब अशीष यादव और हीरा यादव आमने-सामने हैं। 


मुहम्‍मदाबाद में अवधेश राय और उत्‍कर्ष राय मैदान में हैं। मरदह में छह प्रतयाशियों ने नामांकन किया था जिसमे से चार प्रत्‍याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है अब मैदान में विजय यादव और सीता सिंह हैं। कासिमाबाद में जयहिंद यादव और मनोज गुप्‍ता मैदान में हैं। जखनियां में मुन्‍नी देवी ने पर्चा वापस ले लिया है अब मैदान में मीरा देवी और इंदू देवी आमने-सामने हैं। सादात में लल्‍लन यादव ने पर्चा वापस ले लिया है अब मैदान में केवली देवी और उषा सोनकर हैं। बिरनो में राजन सिंह और जितेश यादव आमने-सामने हैं। नामांकन 10 जुलाई को प्रात: 11 बजे से तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।


'