Today Breaking News

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले- 60 प्रतिशत हमारा 40 प्रतिशत में बंटवारा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली है। इस जीत से भाजपा पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा कि यह भाजपा की नीतियों और कार्यों की जीत है। इसे जनता ने खुले मन से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने आगे के लिए भी संकेत दे दिए हैं।

डिप्‍टी सीएम केशव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में हम सब दोबारा जीत दर्ज करेंगे

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने उम्‍मीद जताई कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा का परचम लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्‍व में हम सब दोबारा जीत दर्ज करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि 2022 में 60 प्रतिशत वोट हमारा होगा जबकि 40 प्रतिशत वोट में बंटवारा होगा। यही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव और ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में हुआ है।


डिप्‍टी सीएम ने कहा- कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी ये जुट जाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जनता के बीच सरकार के कार्यों को लेकर पहुंचे। उन्हें बताएं कि सरकार लोगों की खुशहाली के लिए क्या कर रही है। आज जनमानस की मुश्किलों को हल करने के लिए भी जो प्रयास हो सके उन्हें तत्काल किया जाए। यदि कहीं सरकारी व्यवस्था में कठिनाई हो तो उसकी सूचना पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को जरूर दें।


डिप्‍टी सीएम केशव बाेले कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बना रहे

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने में जुटी है। उनकी संकल्पना थी कि समाज के अंतिम पायदान तक विकास की रोशनी पहुंचे। इसी दिशा में पार्टी और सरकार काम कर रही है।

'