Today Breaking News

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह का गाजीपुर में भाजपा कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने किया स्‍वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार से चल रहे दो दिवसीय काशी और गोरखपुर विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समापन करेंगे। वह दोपहर बाद पहुंचे और आयोजन में शामिल हुए। इस बाबत जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जानकारी से अवगत कराया। इस बाबत बताया कि देर रात उनका कार्यक्रम तय हुआ है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को देखते हुए पार्टी को पूर्वांचल में काफी सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के तौर पर उनकी सक्रियता शुरू हुई है। पूर्वांचल में जल्‍द ही भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और चुनाव के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं आगामी विस चुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रत्‍याशियों का चयन भी एक बड़ी चुनौती होगी। इसलिए भी पार्टी की ओर से संपर्क के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है। 

इससे पूर्व खानपुर क्षेत्र के सिधौना बाजार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने गुलदस्ता देकर उनकी आगवानी की। वाराणसी से सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जिले में प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी के पुरुष सदस्यों और महिला पदाधिकारियों के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। ये भी पढ़े: सोना हुआ हजारों रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी 4500 तक गिरे, गहने खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा!

'