Today Breaking News

गाजीपुर में रेल कम रोड ब्रिज तक पहुंचा बाढ़ का पानी, निर्माण कार्य ठप - Ghazipur Ganga News Today

Ghazipur Ganga News Today: गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशानियां बढ़ गई हैं। गंगा पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज तक बाढ़ का पानी पहुंचने से निर्माण कार्य दो दिनों से ठप है। कार्यदायी संस्था ने अपने कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

अगर यही स्थिति रही तो परियोजना का निर्माण कार्य जलस्तर के सामान्य होने तक बंद रहेगा। इस रेल कम रोड ब्रिज का डैब स्लैब तथा इरेक्शन आदि का काम पूरी तरह से ठप है। इस परियोजना का सात स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को छोड़कर अन्य जगहों पर काम सुचारु तरीके से चल रहा है। 

इससे पहले भी वर्ष 2016 एवं 2019 में बाढ़ के कारण परियोजना करीब बीस दिन तक प्रभावित रही थी। कभी बाढ़ तो कभी कोरोना संक्रमण के चलते कार्य प्रभावित हो चुका है। इसकी वजह से परियोजना का निर्माण की अवधि डेढ़ वर्ष बढ़ा दी गई है। इस संबंध में एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि बाढ़ के चलते पिछले दो दिनों से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। जलस्तर सामान्य होने के बाद कार्य फिर शुरू किया जाएगा।

'