Today Breaking News

Ghazipur: कारगिल शहीद रामदुलार यादव की मनी 22वीं बरसी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुहम्मदाबाद करनपुरा उर्फ पड़ैनिया शहीद उद्यान में कारगिल शहीद रामदुलार यादव के शहादत की 22वीं बरसी पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। क्षेत्रीय लोगों व परिवार के सदस्यों की ओर से स्व. राम दुलार यादव की प्रतिमा के पास हवन-पूजन के पश्चात रिटायर्ड सूबेदार हृदयनारायण यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पितत कर श्रद्धांजलि दी।

पड़ैनिया गांव के राम नगीना यादव के पुत्र रामदुलार यादव ने 26 अक्टूबर 1992 में 13 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती होकर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी। जहां वर्ष 1999 में ऑपरेशन कारगिल विजय में दुश्मनों से लोहा लेते हुए रामदुलार यादव 21 अगस्त 1999 को शहीद हो गए थे। उनकी याद में उनके गांव पड़ैनिया में शहीद उद्यान बना हुआ है। इसमें उनकी प्रतिमा भी स्थापित है, जहां प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि दी जाती है। 

पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदुलार यादव कारगिल युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए थे। उनकी शहादत से क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। सांसद जगदीश कुशवाहा ने शहीद उद्यान के सुंदरीकरण के लिए एक माह की पेंशन की धनराशि देने की घोषणा की। 

शहीद के पिता राम नगीना यादव, रामायण सिंह यादव, राम कृत सिंह यादव, चन्दा यादव, रामधारी सिंह यादव, कृष्ण मुरारी राय, अजय यादव, उत्सव राय उर्फ अप्पू, अम्बिका यादव, राम अवतार शर्मा, गोवर्धन सिंह यादव, गंगा सागर यादव, चंद्रमा सिंह यादव, गिलानी राइनी, राम दरश यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, महेन्द्र यादव, शिवचरन, इन्द्रासन सौदागर व सुरेन्द्र यादव आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता रिटायर्ड सूबेदार ह्रदयनारायण सिंह यादव व संचालन फेकू सिंह यादव ने किया।

'