Today Breaking News

इंस्टाग्राम पर महिला कांस्टेबल का तहलका, लाइन हाजिर तो हुई लेकिन हर मिनट बढ़ रहे Followers, एक वीडियो ने दी सुर्खियां

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. आगरा की महिला कांस्‍टेबल इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। हरियाणा और पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं, आओ कभी उत्‍तर प्रदेश में, रंगबाजी क्‍या होती है, आओ हम तुम्‍हें बताते हैं, यूपी में तो पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं। इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया था लेकिन उनका यह वीडियो सुर्खियों में आ चुका है। इसके साथ ही उनके अकाउंट पर व्यूअर्स और फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो दिन में फालोअर्स की संख्या दोगुनी के करीब पहुंच गई है। फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर वीडियो बनाने की शौकीन प्रियंका के और भी कई वीडियो उनके एकाउंट पर हैं। लेकिन जिस वीडियो को लेकर वो सुर्खियों में आई हैं, वो अब डिलीट किया जा चुका है।

कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद तीन माह पहले प्रियंका की आगरा में तैनाती हुई। तीन माह से वे एमएम गेट थाने में तैनात थीं। प्रियंका को अपने वीडियो बनाने का शौक है। उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। अप्रैल से लेकर 25 अगस्त तक उन्होंने इस पर 76 वीडियो अपलोड किए थे। इसमें कुछ फनी वीडियो वर्दी में भी बनाए गए थे। दो वीडियो में वे असलाह का प्रदर्शन करती दिख रही थीं। अकाउंट पर 3700 फालोअर्स थे। 

इनमें से रिवाल्वर हाथ में लेकर यूपी वाले रंगबाज लोंडों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने के बाद उनका विभाग में भले ही कोई नुकसान हो। मगर, वे इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बनने की ओर बढ़ रही हैं। लगातार फालोअर्स बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे तक प्रियंका के इस अकाउंट पर 7070 फालोअर्स हो चुके थे। वहीं  शनिवार सुबह 8.30 बजे तक बढ़कर इनकी संख्‍या 10.3 हजार हो चुकी है। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका कितनी तेजी से इंस्‍टाग्राम पर हिट हो रही हैं।

छह वीडियो हुई डिलीट, 70 वीडियो

प्रियंका के अकाउंट पर कई फनी वीडियो वर्दी में अपलोड किए गए थे। इनमें से छह वीडियो अकाउंट से डिलीट हो गए हैं। अब 70 वीडियो अपलोड हैं। सबसे पहला वीडियो अप्रैल में अपलोड किया गया और अंतिम वीडियो दो दिन पहले अपलोड किया गया। कार्रवाई होने के बाद से उनके अकाउंट पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया, लेकिन फालोअर्स लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

'