Today Breaking News

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता, जानें आज का लेटेस्ट रेट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. LPG सिलेंडर Latest Price Aug 2021: आज यानी 2 अगस्त को इंडेन का एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा। इंडियन ऑल की वेबसाइट के मुताबिक गैरसब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को इनके रेट रिवाइज किए जाते हैं। पिछले महीने एलीपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई थी। 

LPG सिलेंडर Latest Price Aug 2021:

19 किलो वाले सिलेंडर के बढ़े दाम

19 किलो वाले एलपीजी के सिलेंडर के दाम में इस महीने 73 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।  इंडियन ऑयल की  वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट  1550 से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। वहीं, कोलकाता में अब यह 1629 रुपये के बजाय 1701.50 रुपये में मिलेगा। जहां तक मुंबई की बात है तो अब यह 1507 से बढ़कर 1579.5 रुपये और चेन्नई में 1687.50 रुपये से 1761 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।एक जून को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 122 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन, जुलाई में इसके रेट में बढ़ोतरी की गई थी। 


1 अगस्त 2021 को इस रेट पर मिल रहे है विभिन्न प्रकार के एलपीजी सिलेंडर

S.NoProduct NameAmount(in Rs.)
114.2 Kg LPG Cylinder - Filled834.5
214.2 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy834.5
35 Kg LPG Cylinder - Filled Without Subsidy307.5
45 Kg LPG Cylinder - Filled307.5
547.5 Kg LPG Cylinder LOT - Filled4054.5
65 KG REFILL FTL - ND FILLED CYL454
719 Kg LPG Cylinder LOT - Filled1623
819 Kg LPG Nanocut Cylinder - Filled1881.5
947.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled4110.5
105 KG FTL (POS) ND CYLINDER1416
1119 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled1645.5
125 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL472
135 KG FTL - ND CYLINDER1398
1447.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder - Filled4110.5
1519 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT - Filled1645.5
1647.5 Kg LPG Cylinder - Filled4054.5
175 Kg LPG Cylinder Non Domestic - Filled454
1819 Kg LPG Cylinder - Filled1623
1910 KG COMPOSITE LPG CYL - Empty0
205 KG COMPOSITE LPG CYL - Empty0
215 KG COMPOSITE LPG CYL- Filled307.5
2210 KG COMPOSITE LPG CYL- Filled587.5
235 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL - Empty0
245 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale - Refill472
255 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale - Filled3009

बता दें मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 834 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 


घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
अगस्त, 1, 2021834.5861834.5850
जुलाई 1, 2021834.5861834.5850
जून 1, 2021809835.5809825
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710
दिसंबर 15 , 2020694720.5694710
दिसंबर 02 , 2020644670.5644660
नवंबर 01 , 2020594620.5594610
अक्टूबर 01 , 2020594620.5594610

स्रोत: IOC


इस तरह बुक करें एलपीजी सिलेंडर

इंडेन का एलपीजी बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा। 

'