Today Breaking News

ओमप्रकाश राजभर ने राजनीति में लगाया चरखा दांव, बोले- कुछ भी कर सकते हैं

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में कई सवालों के तीर छोड़े हैं। अगर भाजपा से सुभासपा का गठबंधन होता है तो ओवैसी, बाबू सिंह कुशवाहा के दलों का भविष्‍य क्‍या होगा। 

बाबू सिंह कुशवाहा के पार्टी जनअधिकार पार्टी का भविष्‍य क्‍या होगा। क्‍योंकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जन अधिकार और आवैसी के पार्टी का रेटिंग यूपी की राजनीति में बढ़ा दिया था। बाबू सिंह कुशवाहा से भाजपा, बसपा और सपा से रिश्‍ते अच्‍छे नहीं हैं वहीं ओवैसी 2022 के चुनाव मैदान में बिल्‍कूल अकेले हो जायेंगे तो मुसलमान इनके उपर दांव लगाने से कतरायेगा क्‍योंकि विधानसभा चुनाव में मुसलमान प्रथम प्राथमिकता उसी पार्टी को देगा जो पार्टी भाजपा को हराने में सक्षम होगी। 


भाजपा के रणनीतिकारों ने ओमप्रकाश राजभर से दोस्‍ती का इशारा कर सभी विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। क्‍योंकि संयुक्‍त भागीदारी मोर्चा अगर सपा-बसपा से गठबंधन करता तो‍ निश्‍चय ही इन पार्टियों का विधानसभा चुनाव पलड़ा भारी दिखता। वहीं सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया को बताया कि हम पिछड़ों और दलितों के हक और अधिकार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 


जो पिछड़ों और दलितों का अधिकार देने का वादा करेगा हम उसके साथ हाथ मिलाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ओमप्रकाश राजभर ने चरखा दांव लगाकर सभी सियासी दलों को चकित कर दिया है। देखना है कि आने वाले समय में ओमप्रकाश राजभर को कितना फायदा होता है।

 
 '