Today Breaking News

Ghazipur: गंगा में तीसरी बार नहाने गया युवक डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित कर्पूरा घाट के पास गंगा में सोमवार को नहाते समय 24 वर्षीय युवक के डूबने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डूबे युवक की तलाश में जुट गयी।

ग्राम दरौली निवासी अरविन्द गुप्ता (24) अपने घर से सुबह करीब 9 निकला और गंगा तट के पास स्थित कर्पूरा मंदिर पहुचा था। जहां उसने गंगा में दो बार नहाने का प्रयास किया, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। लोगों ने उसे समझाया कि नदी में पानी अधिक है। वर्तमान समय में नहाना खतरे खाली नहीं है। फिर भी युवक कुछ देर के लिए मंदिर पर चला गया और इधर-उधर घूमता रहा। 

वहीं मौका देखकर वह पुनः शाम करीब 4:00 बजे नहाने के लिए पहुंच गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाढ़ के पानी के साथ बहने लगा। इस पर लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन वह तेजी से बहने लगा। जब तक लोग उस तक पहुंचते तब तक वह डूब चुका था। कुछ ही देर बार परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे। जहां लोगों ने परिजनों को बताया कि वह युवक गंगा में डूब गया है। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची गई और लोगों की सहायता से खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि युवक अरविन्द की दो वर्ष पूर्व बिहार के डिग्घी मनिहारी गांव में शादी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था। इस संबंध में कोतवाल दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली है। युवक दिमागी रूप से कमजोर था। खोजबीन जारी है‚ पानी अधिक और बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है।

'