Today Breaking News

अखिलेश यादव ने फिर दोहराया 400 सीटें जीतने का दावा, बोले-साख खो चुकी है भाजपा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अपनी साख खो चुकी है। जनता इस बार समाजवादी पार्टी को 400 सीटें देने के लिए संकल्पित है। भाजपा की बुरी तरह हार विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित है। जनता से वादे करके भूल जाना भाजपा का चरित्र हो गया है। डा. राममनोहर लोहिया मानते थे कि वादाखिलाफी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस हिसाब से भाजपा बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है।

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि आखिर भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को क्यों नहीं पूरा किया है? किसानों-नौजवानों के लिए जो वादे किए गए क्यों भुला दिए गए? किसान की न तो कर्जमाफी हुई, न उसे फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और न ही किसान की आय दोगनी हुई? गन्ना किसान आज भी अपने बकाया के लिए परेशान घूम रहा है। 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा उसका बकाया है। मिल मालिकों को ही भाजपा सरकार में राहत मिल रही है।

'