Today Breaking News

UP Home Guard Bharti 2021: होमगार्ड भर्ती में कितने अंक लाने वाले अभ्यर्थी हो सकेंगे पास और क्या है जरूरी शारीरिक मापदंड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जल्द ही यूपी होमगार्ड सिपाही की भर्ती कराए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस भर्ती में दसवीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस भर्ती के लिए करीबन 40 हजार पदों पर भर्ती कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग जल्द ही इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

होमगार्ड भर्ती में सफल होने के लिए कितने अंक लाने होंगे 

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो इस भर्ती में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, व एससी  और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को क्रमश: 100 अंकों की परीक्षा में 60, 50, 45, व 35 अंक तक लाने पड़ सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुमान पर आधारित है। ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना चाहिए। 

कितने अंकों का होगा एग्जाम 

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी। 

आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड 

शारीरिक मापदंड पुरुष अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी 

 ऊंचाई 168 सेमी                          150 सेमी 

 दौड़ 5 किमी 24 मिनट में        2.5 किमी 18 मिनट 

 सीना 80 से 85 सेमी                   माप से बाहर रखा जाएगा 

 लम्बी कूद 12 फिट                  8 फिट

यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता : होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

'