Today Breaking News

मनरेगा के लिए की जा रही महिला मेट की भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी - Mahila Mate Bharti 2021

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए इन दिनों रोजगार के कई मौके आ रहे हैं। हाल ही में यूपी की 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती सम्पन्न कराई गई हैं जिनमें अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया गया है। 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया 17 सितंबर तक पूरी करा ली जाएगी। इसके अलावा इन दिनों उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कुशल संचालन व देखरेख के लिए महिला मेट की भर्ती भी की जा रही है। इस भर्ती में केवल ग्राम पंचायत की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। 

इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अपने ग्राम प्रधान या संबंधित ब्लॉक स्तर के आधिकारियों से संपर्क करना होगा।

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी 

महिला मेट के पदों में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन पदों में चयनित लोगों को प्रतिमाह 8 से 9 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। 

महिला मेट की क्या होगी जिम्मेदारी 

  • ग्राम पंचायतों में चलाए जाने वाले नरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों के कार्यों की निगरानी करना। 
  • मजदूरों के काम का लिखित रिकॉर्ड बनाना।  
  • मजदूरों की हाजरी यानि अटेंडेंस लगाना। 
  • यदि कार्य करने के दौरान उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आती हैं तो उनके उपचार की व्यवस्था करना भी महिला मेट की जिम्मेदारी होगी। 

'