Today Breaking News

भवन निर्माण कराने वालों को झटका, ईंट के दाम में डेढ़ हजार का उछाल; देखें ईंट रेट लिस्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ.  भवन बनाना अब ओर महंगा हो गया है। सरिया के बाद अब ईंटों के रेट (eit ka rate) में तेज उछाल दर्ज की गई है। हाल यह है कि अव्वल ब्रांड ईंट की कीमत सात हजार से बढ़कर साढे़ आठ हजार रुपया प्रति ट्रक यानी हजार ईंट हो गई है। 

eit ka rate

करीब डेढ़ हजार रुपया की बढ़ोत्तरी हुई है। आ रही चारो कैटेगरी में बड़ा अंतर आया है। कारोबारियों के मुताबिक इसके पीछे वजह यह है कि कोयला और डीजल के दाम में बड़ी तेजी आई है। सबसे जरूरी काेयला के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं।

ईंट               कीमत पहले      कीमत अब रुपये में 

अव्वल           7,000              8,500

नंबर दो          6,500              7,500

नंबर तीन        6,000              7,000

चौथी क्वालिटी  4,000            4,500 से 5,000 

कोयला और डीजल की दरों में बहुत बढ़ोत्तरी हो गई है। कोयला दो से ढाई गुना तक बढ़ गया है। इससे ईंट के निर्माण का काम बाधित हो रहा है। कीमत लगातार बढ़ने से लागत पर बड़ा अंतर आया है। अगर रेट तो ईंट की कीमत में और उछाल आएगी। -मुकेश मोदी, महामंत्री लखनऊ बिक्र एसोसिएशन 

ईंट के दाम में तेज उछाल आया है। फिलहाल इसके रेट में अभी कम होने वाले नहीं हैं। करीब हजार से डेढ़ हजार रुपये प्रति ट्रक की तेजी ईंटों में आई है। काेयले के रेट में तेजी के कारण लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में ईंट के भाव चढ़ना तय है। -मान सिंह वर्मा, ईंट भट्ठा कारोबारी 

लागत बढ़ीः अभी तक जो ईंट तैयार हो रही थी उसकी लागत सात रुपये के अंदर आ रही थी। अब आठ रुपये हो गई है। सभी कैटेगरी की ईंटों में एक से डेढ़ रुपये का लागत मूल्य बढ़ा है। इससे ईंट की चारो क्वालिटी में बढ़त है। महामंत्री के मुताबिक जो काेयला 10 से 12,000 रुपया टन खरीदा जाता था अब उसकी कीमत 25,000 रुपया टन हो गई है। इससे कीमतों में बड़ा अंतर आया है।

दो माह बाद आने वाली नईं ईंट और होगी महंगीः महामंत्री मुकेश मोदी ने बताया कि दिसंबर माह से जो नई ईंट निकलेगी उसकी लागत साढ़े आठ से ऊपर होगी। ऐसे में नई ईंट की कीमत बढ़कर दस रुपया और इससे भी ऊपर हो सकती है।


'