Today Breaking News

Weather News: आज छाये रहेंगे बादल, रात के तापमान में होगी गिरावट, गाजीपुर में जल्‍द बढ़ेगी ठंड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. तूफानी घनघोर बारिश ने गाजीपुर में रिकॉर्ड तोड़ दिया। रात को पूरा शहर जैसे जलमग्न हो गया। मंगलवार को वर्षा रिकॉर्ड की गई जो सर्वाधिक बताई जा रही है। आमतौर पर अक्तूबर में एकसाथ इतनी बारिश कम ही होती है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार के बाद बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी।

दक्षिण-पूर्वी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य उत्तर प्रदेश के ठीक ऊपर चक्रवाती स्थितियां बन जाने के कारण लंबे समय बाद शहरवासियों को मूसलाधार बारिश देखना नसीब हुई। बारिश से मुश्किलें भी बढ़ीं लेकिन इसने लोगों को राहत दी। गर्मी से ऊब चुके लोगों के लिए दो दिन बाद यह बारिश हल्की ठंडक लेकर आएगी। 

रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के बाद मंगलवार देर शाम बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इतनी वर्षा इस दिन पहले कभी नहीं हुई। 19 अक्तूबर के लिए यह रिकॉर्ड है। वैसे अक्तूबर में अन्य वर्षों में बारिश का औसत काफी कम रहा है।

पारा गिरा, फिर भी गर्मी का अहसास

कुछ घंटों में करीब 13 सेंटीमीटर बारिश के बावजूद गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। दिन का तापमान 32.6 से 28.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। करीब 04.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार रात का पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व यह 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

गाजीपुर में जल्‍द बढ़ेगी ठंड 

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम की गतिविधियां 20 तारीख से समाप्त हो जाएंगी लेकिन रात के तापमान में गिरावट होगी। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अब पश्चिमी शुष्क हवाओं का आना भी गंगा के मैदानी इलाकों में शुरू हो जाएगा जिससे सर्दी का अहसास बढ़ेगा। बुधवार और गुरुवार को हल्के बादल बने रहेंगे। कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और पुरवइया हवाओं की नमी के चलते उत्तर प्रदेश में जो मिलन हुआ उससे मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश हुई।

'