Today Breaking News

समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से विजय रथ यात्रा पर निकलेंगे। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा पर निकलने की पूर्व संध्या पर सोमवार को पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर शाम को मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

'