Today Breaking News

UP Home Guard Bharti 2021: जानिए होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड, कितने KM लगानी होगी दौड़

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों को यूपी पुलिस के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर ड्यूटी करते देखा जाता है। ये जवान राज्य के शहरों में ट्रैफिक संचालन, कानून व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया , बड़े-बड़े कार्यक्रम स्थलों में पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी कर प्रति डटे रहते हैं। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में इन जवानों की कुल संख्या 1,18,190 के करीब प्रस्तावित है लेकिन मीडिया रिपोर्ट से मिले आंकड़ों की माने तो वर्तमान में केवल 90 हजार होमगार्ड सिपाही ही कार्यरत हैं, इनमें से प्रत्येक वर्ष लगभग 5 हजार सिपाही रिटायर्ड भी हो हो जाते हैं। ऐसे में होमगार्ड विभाग इन स्वयंसेवकों की भारी कमी से महसूस कर रहा है। 

माना जा रहा है कि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिलते ही उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाहियों में करीब 30 से 40 हजार पदों पर बम्बप भर्ती का ऐलान कर दिया जाएगा। 

यूपी होमगार्ड के लिए जरूरी शारीरिक मापदंड

यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में विभाजित किया गया है। इसके बारे में नीचे संक्षेप में बताया गया है।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

पुरुष उम्मीदवारसामान्य और एससीअनुसूचित जनजाति
ऊंचाई167..7cm160cm
छाती78.8 cm76.5 cm
छाती (विस्तार)83.8 cm 81.5 cm
महिला उम्मीदवार (ऊंचाई)142 cm147 cm

शारीरिक दक्षता परीक्षण

जिन छात्रों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनको रेस में हिस्सा लेना होगा जिसके अलग-अलग पैरामीटर महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है। इन पैरामीटर का विवरण नीचे दिया गया है- 

पुरुष 1500 मीटर

10 मिनट5 मार्क्स
8 मिनट7 मार्क्स
6 मिनट10 मार्क्स


महिला 400 मीटर 

2.5 मिनट10 मार्क्स
3.5 मिनट7 मार्क्स
4 मिनट5 मार्क्स
'