Today Breaking News

बेसो नदी में बाढ़ आने से डूबी फसल देखने के लिए गई महिला की डूबकर मौत, दूसरी को बचाया - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के मौजा रकबा  निवासी माला देवी (45) पत्नी रामनगीना राम की बुधवार को बेसो नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार, गांव की माला देवी एक अन्य महिला फल्ली देवी के साथ बुधवार सुबह करीब 8 बजे बेसो नदी में बाढ़ आने से डूबी अपनी धान की फसल देखने के लिए गई थी। तभी दोनों महिलाएं गहरे पानी में डूबने लगीं। यह देख गांव की अन्य महिलाए शोर मचाने लगी।

शोर सुनकर आसपास के लोगो ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने माला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं फल्ली देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 
 '