Today Breaking News

अखिलेश बोले- बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए टैबलेट दे रहे हैं

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का तीनों कृषि कानूनों को लाना गलत फैसला था, इसलिए उन्हें वापस लेने का फैसला लिया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज भाजपा विकास की बात कर रही है। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण हम करा देते लेकिन केंद्र ने प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी। लेकिन सपा की सरकार ने कभी केंद्र के प्रोजेक्ट को नहीं रोका है। हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। इस बात की जानकारी आरटीआई से ली जा सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटका रही है। नेताजी ने आजमगढ़ की हवाई-पट्टी का निर्माण कराया। आज महंगाई बड़ा सवाल है।

डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए टैबलेट दे रहे हैं। लेकिन असली टैबलेट आज तक नहीं मिला। सपा लगातार छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल और अपना दल से गठबंधन हो चुका है। आगे भी प्रयास है कि सभी से छोटे दलों से गठबंधन जारी रहेगा।

चाचा शिवपाल यादव का भी पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। शिवपाल के भाजपा से मिलने के सवाल पर कहा कि कोई भी दल भाजपा से नहीं जुड़ना चाहता है। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। इसलिए सभी को एकजुट होकर इस सरकार को हटाना होगा।

कृषि कानून भाजपा का गलत फैसला था। इसी कारण इसे वापस लिया। इसके बाद भी किसान भाजपा से जुड़ने वाले नहीं है। सपा ने दलितों को सम्मान करने का काम किया है। जो माहौल है। नोएडा में किसानों ने भाजपा के बड़े नेता को घेर लिया, शाहजहांपुर में सांसद को घेर लिया, आजमगढ़ में सांसद कूटे गए। भाजपा नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाहती। भाजपा का झूठ पकड़ा इसलिए जनता इन्हें हटाएगी। सपा आने वाले चुनाव में 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

'