Today Breaking News

इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट बन वर्षा सिंह ने बढ़ाया गांव का नाम - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लाक के मेदिनीपुर निवासी 24 वर्षीय वर्षा सिंह का इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयन चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वर्षा को यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली है।

वर्षा सिंह को उनके चयन की जानकारी उनके ईमेल व डाक सेवा के जरिए मिली। 26 दिसंबर को उन्हें केरल की एजिमला भारतीय नौसेना अकादमी में रिपोर्ट करना है, जहां उसे ट्रेनिग दी जाएगी।

2020 में दिल्ली स्थित एक कालेज से बीटेक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वहीं एमटेक के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के साथ ही आईनेट (इंडियन नेवल टेक्निकल) के जरिए तैयारियों में जुटी रही। वर्षा सिंह ने बताया कि उन्हें लक्ष्य साधने का मौका उनके माता-पिता के प्रेरणा एवं उनके दिए गए संस्कारों से मिला है। 

अपने लक्ष्य को साधने के लिए गांव हो या शहर पढ़ाई में बाधा नहीं बनते। वर्षा सिंह का परिवार आज भी देश सेवा में जुटा है। पिता संतोष कुमार सिंह पूर्व में सेना से अवकाश ग्रहण के उपरांत दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। चाचा संजय कुमार सिंह वर्तमान समय में सेना में कार्यरत हैं। जबकि वर्षा सिंह के बाबा कल्पनाथ सिंह भी सेना में रहते हुए देश सेवा कर चुके हैं। वर्षा की मां सुमन सिंह गृहणी हैं। वर्षा सिंह अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नंम्बर पर है।

'