Today Breaking News

सुहागरात में दूल्हे को आई खांसी तो दुल्हन हुई फरार, दूल्हा बेड पर करता रहा इंतजार, पढ़े पूरी खबर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. सुहागरात में दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात की बेड पर दुल्हान का इंतजार करता रहा। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो उसके मन में कुछ शंका हुआ। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया तो पता चला कि वह तो वहां है। इ

धनबाद जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनोरिया पंचायत के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 नवंबर की रात हुई। विवाहोपरांत 7 नवंबर को युवक नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। रात लगभग 11 बजे के आसपास जब दूल्हा घर के अंदर कमरे में दुल्हन के पास पहुंचा। इस दाैरान दुल्हा खांस रहा था। इसके बाद दुल्हन डर गई। उसे लगा कि दूल्हा कोरोना संक्रमित है। इसके साथ रहने पर वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद हिम्मत कर शौच के बहाने घर से निकली एवं अपने मायके में भाई को फोन लगाया। फोन पर आपबीती सुनाते हुए तुरंत पहुंचने को कहा। साथ ही यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी। भाई चारपहिया वाहन लेकर पहुंचा और दुल्हन अपने घर पहुंच गई।

हुआ यू कि दूल्हे के घर में कई लोग वायरल बुखार से पीड़िते थे। परिवार के सभी लोगों ने निकट उपस्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना का जांच भी करवा चुके थे। किन्तु संयोगवश शाम के समय ससुराल से जा रही पड़ोसी ननद एवं नंनदोसी मजकिया अंदाज में यह बोल गए कि हम यहां रहेंगे तो कोरोना संक्रमित हो जाएंगे। इसी बात से दुल्हन में कोरोना का डर समा गया। और सुहागरात में दूल्हे को छोड़कर भाग निकली।

दूल्हन के भागने के बाद दुल्हा लौटने के इंतजार में बीतते समय के बीच परिजनों को सूचना दी। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया। दुल्हन के पिता द्वारा फोन कर बताया गया कि दूल्हे को खांसते देख दुल्हन डर गई। वह अपने भाई संजय के साथ लौट आई। इसके बाद सबने राहत की सांस ली। अब नई शुभ तारीख देख कर फिर से दुल्हन की सुसुराह में विदाई होगी।

 
 '