Today Breaking News

जानें उत्तर प्रदेश में कहां मिल रहा है सबसे सस्‍ता पेट्रोल, लखनऊ से लेकर बनारस तक क्‍या है पेट्रोल-डीजल का भाव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. केंद्र सरकार द्वारा उत्‍पाद शुल्‍क और प्रदेश सरकार द्वारा वैट की दरें कम किए जाने के बाद दीपावली से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्ध‍ि देखने को नहीं मिली है। तेल कंपनियों ने आठ नवंबर को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। बढ़ती महंगाई से परेशान आम लोगों को इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। 

पिछले पांच दिन से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आइए जानते हैं कि आज यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव क्‍या है-

शहर        पेट्रोल         डीजल 

लखनऊ         95.28         86.80

वाराणसी         95.43        86.96

कानपुर         95.46        86.98

आगरा         95.05        86.56

मेरठ        95.01        86.53

गोरखपुर        95.36        86.88

बरेली         95.27        86.79

बस्‍ती         95.95        87.46

आजमगढ़        96.08        87.58

गाजियाबाद        95.29        86.80 

मुरादाबाद         95.89        87.40

प्रयागराज         95.35        86.39 

अलीगढ़         95.42        86.91

नोएडा         95.51        87.01

झांसी         94.92        86.43

अयोध्‍या        95.72         87.26

मथुरा         94.82        86.29

(इंडियन ऑयल)

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव का आधार विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत है। इस आधार पर रोज पेट्रोल ओर डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज कीमतों की समीक्षा करती हैं और इसी आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम रोज सुबह छह बजे संशोधित दरें जारी करती हैं। 

शहरों के रेट में अंतर क्‍यों

अब सवाल उठता है कि आखिर हर शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग-अलग कैसे हो जाते हैं। इसकी वजह टैक्‍स है। अलग-अलग राज्‍यों में सरकारों की टैक्‍स दरें अलग-अलग हैं। इसी तरह शहर में नगर निगम और नगर पालिकाओं के भी टैक्‍सा होते हैं। इनमें भी अंतर होता है। 

कितना होता है टैक्‍स 

पेट्रोल में कीमतों का करीब 60 फीसदी हिस्‍सा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क और राज्‍यों के टैक्‍स का होता है। जबकि डीजल में यह करीब 54 फीसदी होता है। 

एसएमएस से ऐसे जानें अपने शहर का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

'