Today Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 21 दिसंबर को आएंगे वाराणसी, करेंगे जीरो बजट खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. उप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान का केंद्र काशी होगी। इसे देखते हुए संगठन स्तर पर व्यापक कार्यक्रम तय किए गए हैं। 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक लगातार कार्यक्रम होगा। इस अभियान को भव्य काशी, दिव्य काशी, चलो काशी नाम दिया गया है। इस तय समयावधि में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के विशिष्टजन काशी आएंगे। 

विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक माह का जो कार्यक्रम बन रहा है उसमें पीएम मोदी का काशी में दो बार आगमन की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम विवरण

13 दिसंबर 2021 (सुबह 11:30 से दोपहर 12.30 बजे तक)

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

14 दिसंबर 2021

भाजपा के देश के सभी पदाधिकारियों का सम्मेलन

15 दिसंबर 2021

देश के सभी भाजपा / सहयोगी दलों शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन

16 दिसम्बर 2021

देश के सभी महापौर का सम्मेलन

17 दिसम्बर 2021

देश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन

18 दिसंबर 2021

देश के सभी धर्माचार्यों का सम्मेलन

19 दिसंबर 2021

काशी विश्वनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर विद्वानों का सम्मेलन

काशी विश्वनाथ धाम के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान स्वरूप पर आधारित पुस्तक का विमोचन

20 दिसंबर 2021

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

21 दिसंबर 2021

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदेश के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए जीरो

बजट खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार

22 दिसंबर 2021

इतिहासकारों का सम्मेलन

23 दिसंबर 2021

देश के सभी मशहूर ट्रैवल / ब्लाग लेखकों का सम्मेलन

24 दिसंबर 2021

देश के सभी दूर आपरेटर्स का सम्मेलन

26 दिसंबर 2021

संपादकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मेलन

27 दिसंबर 2021

देश के प्रमुख कारपोरेट / उद्योगपतियों का सम्मेलन

28 दिसंबर 2021

भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े देशों के राजदूतों का सम्मेलन

29 दिसंबर 2021

विभिन्न देशों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों का सम्मेलन

30 दिसंबर 2021

देश के देवोत्थानों / बोर्ड के पदाधिकारियों का सम्मेलन

2 जनवरी 2022

देश के पर्यावरणविद एवं वैज्ञानिकों का सम्मेलन

3 जनवरी 2022

सोशल मीडिया इंफ्लुएशर्स का कान्क्लेव

4 जनवरी 2022

विभिन्न विधाओं के कलाकारों का समागम

5 जनवरी 2022

प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मेलन

6 जनवरी 2022

प्रदेश के ओडीओपी कारीगरों का सम्मेलन

7 जनवरी 2022

प्रदेश के स्वच्छाग्रहियों का सम्मेलन

8 जनवरी 2022

देश के वास्तुविदों का सम्मेलन

9 जनवरी 2022

देश के अभियंताओं सम्मेलन

10 जनवरी 2022

प्रदेश के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मेलन

11 जनवरी 2022

प्रदेश की लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम

12 जनवरी 2022

प्रदेश की उद्यमी / स्वावलम्बी महिलाओं का सम्मेलन

13 जनवरी 2022

महिला स्वयं सहायता समूहों का सम्मेलन

14 जनवरी 2022

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का काशी भ्रमण

'