Today Breaking News

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, शेयर की फोटो

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के एक्शन हीरो और सभी के चहेते सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी है कि एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल चुके और वो स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद घर से एक फोटो शेयर करके दी है. गुरुवार को रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी एक माइनर सर्जरी की गई थी और वो सफल भी रही थी. सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से बुलेटिन जारी किया गया था कि वो जल्द ही रिकवरी कर रहे हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

रजनीकांत को अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिली थी और वो देर रात को घर लौट आए हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर घर पहुंचने की एक फोटो शेयर करके फैंस को जानकारी दी और फैंस के साथ राहत की सांस ली. उस फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो घर के मंदिर के सामने खड़े हैं और प्रार्थना कर रहे हैं. रजनीकांत ने जो फोटो शेयर की है उसमें रजनीकांत ने कैप्शन लिखा, ‘घर लौट आया हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोटिकॉन बनाया है.


इसके अलावा रजनीकांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाड़ी से अपने घर पहुंचते हैं. उनकी पत्नी लता दरवाजे के बाहर उनकी आरती उतारती हैं.