Today Breaking News

UP Police Bharti 2021: आरक्षी भर्ती में कितने किलोमीटर की दौड़ कराई जाती है, जानें भर्ती से जुड़े अन्य शरीरिक मापदंड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में करीब 25 हजार पुलिस सिपाही (कांस्टेबल) के पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती (UP Police Bharti) के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, यूपीपीआरपीबी ने सरकार को 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भेजा है। 

राज्य सरकार की संतुस्ति के आधार पर जल्द ही भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Bharti) एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक 25 हजार आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इसके भर्ती को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन द्वारा मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।  

आरक्षी भर्ती में दौड़ से जुड़े नियम 

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती (UP Police Bharti ) में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

'