Today Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी 2.30 लाख की बढ़ोतरी! यहां जानें कैलकुलेशन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में फिर खुशखबरी मिल सकती है. जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता बढ़ेगा. दरअसल, नए साल में एक बार फिर से डीए बढ़ोतरी हो सकती है जिससे कर्मचारियों की सैलरी में फिर से इजाफा होगा. हालांकि, जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितना इजाफा होगा, यह तय नहीं हुआ है. लेकिन, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, 3% डीए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. 

नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!

दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ विभागों में प्रमोशन होंगे. इसके अलावा Budget 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चर्चा हो रही है जिस पर फैसला आ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर AICPI इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है, आइए जानते हैं.

AICPI आंकड़ों से तय होगा DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की जा सकती है. यानी 3% इजाफा होने पर कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के अनुसार, अभी सितंबर 2021 तक के आंकड़े सामने हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 32.81 फीसदी है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. यानी अब इसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है. 

DA Calculator from July 2021

महीना                     अंक         DA प्रतिशत

जुलाई 2021              353          31.81%

अगस्त 2021             354          32.33%

सितंबर 2021            355          32.81%

अक्टूबर 2021            -                 -

नवंबर 2021               -                 -

दिसंबर 2021             -                  -

DA अंक की गणना 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8X 2.88 = 353.664

अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123X 2.88 = 354.24

सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3X 2.88 = 355.104

DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता 33 फीसदी हो चुका है. यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. हालांकि, अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें नहीं आए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा हो सकता है. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा निश्चित है. यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा.

34 परसेंट DA पर कैलकुलेशन 

3 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 34 परसेंट हो जाएगा. अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 73,440 रुपये होगा. लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपये होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये 

2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      6120 रुपये/माह

3. अब तक महंगाई भत्ता (31%)                5580 रुपये/माह

4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6120- 5580 = 540 रुपये/माह

5. सालाना सैलरी में इजाफा                      540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपये 

2. नया महंगाई भत्ता (34%)                      19346 रुपये /माह

3. अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 17639 रुपये /माह

4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपये/माह

5. सालाना सैलरी में इजाफा                       1,707 X12= 20,484 रुपये

'