Today Breaking News

समीक्षा अधिकारी बनने पर शिक्षिका का हुआ सम्मान - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेवतीपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सुहवल की सहायक अध्यापक शालिनी राय के लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर के ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि मेहनत के बल से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। 

एक योग्य शिक्षक जहां भी रहेगा समाज निर्माण का ही कार्य करता रहेगा। इस मौके पर प्राध्यापक प्रेम उपाध्याय और अन्य लोगों के स्मृति चिन्ह देकर शालिनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशा यादव, गौतम यादव, सतीष उपाध्याय, नीरज सिंह, अवनीश चंद्र राय, राजेश दुबे, शैलेन्द्र राय, महेंद्र सिंह यादव, सीमा पांडेय और जानकी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।