Today Breaking News

यूपी में ई बा...किसान को 6 हजार बा, राशन दो-दो बार बा, गुंडन के बुखार बा...डिप्टी सीएम केशव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी में का बा को लेकर बहस कलाकारों से शुरू होकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंच गई है। इस बहस में शामिल होते हुए केशव प्रसाद ने ट्वीट किया है, ‘यूपी में ई बा’ ... किसान को 6 हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा, सब गुंडन के बुखार बा, दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा।

’ इसी ट्वीटर हैंडल पर कुमार यादवेंद्र ने केशव के ट्वीट का जवाब भी दिया है। यादवेंद्र ने लिखा है कि ‘इसलिए ताली थाली बजावत बा क्यों कि उ खाली बा, वोहमे ना दाल बा न रोटी  बा बस उ इस बीजेपी की जुमलेबाज सरकार की महंगाई में पूरी खाली बा। यूपी सिर्फ टेनी बा वोकर लड़का बा, चिन्मयानंद बा, थार बा, कुलदीप सेंगर बा जिनके ऊपर बीजेपी का आशीर्वाद बा, यूपी में सब बर्बाद बा जातिवाद वाली सरकार बा।’

पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान में बदलाव लाएं प्रियंका

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री का चेहरा होने तथा महिलाओं के अधिकार पर बयानों को लेकर प्रियंका गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी को पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदलाव लाना चाहिए। इसके बाद ही खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी की उनकी पार्टी में ही नहीं सुनी जाती। शहर पश्चिमी में भ्रमण के दौरान उन्होंने 300 सीट पर जीत का भी दावा किया। 


'