Today Breaking News

Ghazipur News : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर स्थानीय बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास अप में अज्ञात ट्रेन की जद में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बाजार में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अप में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। कुछ ही देर में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी चौकी के उप प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि सूचना पर परिवार के पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान अकील खां, पुत्र आशिक रजा, निवासी बरहन, थाना धीना, जिला चंदौली के रूप में किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया गया।