Today Breaking News

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने की सहयोगी दलो के साथ किया विचार मंथन - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को आयोजित हुई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं कर स्वागत किया।समर्थन व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने मिलकर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया।

सभी दलों के नेताओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार देश में झूठ और नफरत की सियासत कर रही है। भाजपा सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस देश की एकता, भाईचारा, सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीबको नुकसान पहुंचाने का काम किया है। सरकार केवल पूंजीपतियों की है। वह राष्ट्र की संपत्ति को बेचकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव देवगौड़ा, प्रगतिशील समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदर्श प्रजापति, जय हिद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारीलाल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत गोड़ के अलावा जखनियां के विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिद, रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, एसपी पांडेय, बृजभान सिंह बघेल, रामाशीष यादव, द्वारिका यादव, सिकंदर कनौजिया आदि विचार व्यक्त किए। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।


'