Today Breaking News

बसपा ने 5वें चरण के 61 प्रत्याशियों की जारी की सूची, ब्राह्मणों पर लगाया बड़ा दांव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सर्वाधिक मुस्लिम प्रत्याशी उतारने वाली बसपा ने पांचवें चरण में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों पर दांव लगाया है। 61 उम्मीदवारों में जहां 21 ब्राह्मण हैं वहीं 15 अनुसूचित जाति और नौ मुस्लिम समाज के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। सिराथू सीट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुकाबला करने के लिए संतोष कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। अयोध्या सीट से पिछड़े वर्ग के रवि प्रकाश मौर्या चुनाव लड़ेंगे। कुंडा सीट पर रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशी मोहम्मद फहीम को उतारा है।

बसपा चीफ मायावती ने पांचवें चरण की सभी 61 सीटों के प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी कर दी। इस चरण में जहां सात महिलाओं को टिकट दिए गए हैं वहीं 34 प्रतिशत ब्राह्मण उम्मीदवार बनाए गए हैं। इस चरण में नौ उम्मीदवार ही मुस्लिम हैं। पार्टी द्वारा अब तक घोषित 292 प्रत्याशियों में से कुल 72 मुस्लिम प्रत्याशी हो चुके हैं। पांचवें चरण में आरक्षित सीटें तो 13 ही हैं लेकिन बसपा ने बाराबंकी जिले की कुसी और दरियाबाद सामान्य सीट से भी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी उतारे हैं।

सोमवार को घोषित प्रत्याशियों में से कुछ को सपा-रालोद गठबंधन, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के जातीय समीकरण को देखते हुए बदला भी जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अब तक घोषित प्रत्याशियों में से कई को बाद में बदला गया है। सोमवार को जारी सूची के बाद साफ है कि बसपा को अब छठे व सातवें चरण के 111 प्रत्याशी ही घोषित करने हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही छठे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बसपा सभी 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

यहां देखिए उम्मीदवारों की पूरी सूची...

क्रम संख्या : जिला : विधानसभा क्षेत्र : प्रत्याशी का नाम

1. रायबरेली : सलोन (सुरक्षित) : इंजीनियर स्वाती सिंह कठेरिया

2. अमेठी : तिलोई : हरिवंश कुमार दुबे

3. अमेठी : जगदीशपुर (सुरक्षित) : जितेंद्र कुमार सरोज

4. अमेठी : गौरीगंज : रामलखन शुक्ला

5. अमेठी : अमेठी : रागिनी तिवारी

6. सुल्तानपुर : इसौली : यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह

7. सुल्तानपुर : सुल्तानपुर : डा. देवी सहाय मिश्र

8. सुल्तानपुर : सदर : ओपी सिंह

9. सुल्तानपुर : लम्भुआ : उदराज वर्मा उर्फ पंकज

10. सुल्तानपुर : कादीपुर (सुरक्षित) : हीरालाल गौतम

11. चित्रकूट : चित्रकूट : पुष्पेंद्र सिंह

12. चित्रकूट : मानिकपुर : बलवीर पाल

13. प्रतापगढ़ : रामपुर खास : बांकेलाल पटेल एडवोकेट

14. प्रतापगढ़ : बाबागंज (सुरक्षित) : सुशील कुमार गौतम एडवोकेट

15. प्रतापगढ़ : कुंडा : मोहम्मद फहीम उर्फ पप्पू भाई

16. प्रतापगढ़ : विश्वनाथगंज : संजय त्रिपाठी

17. प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ सदर : आशुतोष त्रिपाठी

18. प्रतापगढ़ : पट्टी : फूलचंद्र मिश्रा

19. प्रतापगढ़ : रानीगंज : अजय यादव

20. कौशांबी : सिराथू : संतोष कुमार त्रिपाठी

21. कौशांबी : मंझनपुर (सुरक्षित) : डा. नीतू कनौजिया

22. कौशांबी : चायल : अतुल कुमार द्विवेदी

23. प्रयागराज : फाफामऊ : ओम प्रकाश पटेल

24. प्रयागराज : सोरांव (सुरक्षित) : आनंद भारती

25. प्रयागराज : फूलपुर : रामतौलन यादव

26. प्रयागराज : प्रतापपुर : घनश्याम पांडेय

27. प्रयागराज : हंडिया : नरेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी

28. प्रयागराज : मेजा : सर्वेश चंद्र तिवारी उर्फ बाबा तिवारी

29. प्रयागराज : करछना : अरविंद कुमार उर्फ भामे शुक्ला

30. प्रयागराज : इलाहाबाद पश्चिम : लल्लन सिंह पटेल

31. प्रयागराज : इलाहाबाद उत्तर : संजय गोस्वामी

32. प्रयागराज : इलाहाबाद दक्षिण : देवेंद्र मिश्र नगरहा

33. प्रयागराज : बारा (सुरक्षित) : डा. शिवप्रकाश

34. प्रयागराज : कोरांव (सुरक्षित) : राजबली जैसल

35. बाराबंकी : कुर्सी : मीता गौतम

36. बाराबंकी : रामनगर : राम किशोर शुक्ला

37. बाराबंकी : बाराबंकी : डा. विवेक सिंह वर्मा

38. बाराबंकी : जैदपुर (सुरक्षित) : ऊषा सिंह गौतम

39. बाराबंकी : दरियाबाद : जग प्रसाद रावत

40. बाराबंकी : हैदरगढ़ (सुरक्षित) : श्रीचंद्र रावत

41. अयोध्या : रुदौली : एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार

42. अयोध्या : मिल्कीपुर (सुरक्षित) : संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी

43. अयोध्या : बीकापुर : सुनील कुमार पाठक

44. अयोध्या : अयोध्या : रवि प्रकाश मौर्या

45. अयोध्या : गोसाईगंज : राम सागर वर्मा¯.

46. बहराइच : बलहा (सुरक्षित) : रामचंद्र प्रसाद

47. बहराइच : नानपारा : हकीकत अली

48. बहराइच : मटेरा : आकिल उल्ला खान

49. बहराइच : महसी : दिनेश कुमार शुक्ला

50. बहराइच : बहराइच : नईम अहमद खां

51. बहराइच : पयागपुर : गीता मिश्रा

52. बहराइच : कैसरगंज : बकाउल्लाह

53. श्रावस्ती : भिनगा : अलीमुद्दीन अहमद

54. श्रावस्ती : श्रावस्ती : नीतू मिश्रा

55. गोंडा : मेहनौन : शिवकुमार विश्वकर्मा

56. गोंडा : गोंडा : हाजी मोहम्मद जकी

57. गोंडा : कटरा बाजार : विनोद कुमार शुक्ला

58. गोंडा : करनैलगंज : रंजीत कुमार गोस्वामी

59. गोंडा : तरबगंज : लालजी यादव

60. गोंडा : मनकापुर (सुरक्षित) : श्याम नारायण

61. गोंडा : गौरा : निगार उस्मानी

'