Today Breaking News

धनंजय सिंह की 1 करोड़ तो पत्नी की 6 करोड़ से अधिक बढ़ी अचल संपत्ति

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव में मल्हनी से जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह काफी धनवान हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं चुनाव में दाखिल शपथ पत्र में इस आशय की पुष्टि की गई है। हालांकि डेढ़ साल पहले मल्हनी उपचुनाव की तुलना में धनंजय की अचल संपत्ति जहां एक करोड़ तो पत्नी श्रीकला की अचल संपत्ति छह करोड़ से अधिक बढ़ गई है। वहीं केराकत से भाजपा उम्मीदवार व विधायक दिनेश चौधरी की शैक्षिक योग्यता इंटर है।

धनंजय सिंह बनसफा सिकरारा के रहने वाले हैं। इनकी चल संपत्ति जहां तीन करोड़ 56 लाख 62 हजार 562 रुपये है तो पत्नी श्रीकला के पास छह करोड़ 71 लाख 46 हजार 420 रुपये हैं। अचल संपत्ति के नाम पर पांच करोड़ 31 लाख तो पत्नी के नाम सात करोड़ 80 लाख की संपत्ति है। वर्ष 2020 के मल्हनी उपचुनाव में इनके नाम चल संपत्ति एक करोड़ 93 लाख तो पत्नी के नाम दो करोड़ 92 लाख की संपत्ति थी। इसी तरह अचल संपत्ति के नाम पर धनंजय के पास चार करोड़ 71 लाख तो पत्नी के नाम पर एक करोड़ 35 लाख थी। यह दोनों पति-पत्नी आभूषण का शौक रखते हैं। इनके पास फार्चूनर, टैंकर, बेलेनो, होंडा सिटी कार है। इनकी शैक्षिक योग्यता एमए है। आजीविका राइस मिल, पेट्रोल पंप, खेती-किसानी, पेंशन है। लंबित आपराधिक मामलों की कुल संख्या दस हैं।

केराकत विधायक दिनेश चौधरी व उनकी पत्नी के नाम कुल चल संपत्ति एक करोड़ 19 लाख रुपये की तो अचल संपत्ति चार करोड़ 41 लाख रुपये की है। इनके ऊपर 38 लाख रुपये 83 हजार रुपये की देनदारी भी है। आजीविका पेट्रोल पंप, कृषि, होटल व्यवसाय है। वहीं 2017 में इनकी अचल संपत्ति तीन करोड़ 70 लाख तो चल संपत्ति 38.50 लाख रही। वहीं मुंगराबादशाहपुर से बसपा उम्मीदवार इंजीनियर दिनेश शुक्ला की चल संपत्ति 36 लाख 38 हजार की तो अचल संपत्ति 16 करोड़ 80 लाख की है। 

देनदारी 18 लाख की है। इनके पास एक लाख का तो पत्नी के पास आठ लाख के सोने के आभूषण है। यह जाइलों, इनोवा वाहनों के शौकीन है। मुंगराबादशाहपुर से भाजपा उम्मीदवार अजय शंकर दुबे के पास एक करोड़ 91 लाख की चल संपत्ति है तो पांच करोड़ लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इनकी शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर है। इनके ऊपर 73 लाख रुपये की देनदारी है।

'