Today Breaking News

LG मनोज सिन्हा की कार चंदौली में पुलिस चौकी के पास डिवाइडर से टकराई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला शुक्रवार सुबह राजघाट से पीडीडीयू नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी पड़ाव चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ी, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मनोज सिन्हा दूसरी कार में बैठ कर रवाना हुए। किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार सूजाबाद पुलिस चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। तत्काल सुरक्षाकर्मियों उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाकर गतव्य के लिए रवाना हो लिये। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला राजघाट से पड़ाव की ओर जा रहा था। 

जैसे ही गाड़ी पड़ाव की ओर राजघाट पुल के ढलान से नीचे उतर रही थी तभी गाड़ी का पहिया फट गया। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक वाहन को कंट्रोल मे कर लिया फिर भी गाड़ी सड़क पर लगे लोहे की गाटर से सट गया। 

कोई हताहत नहीं हुआ।तत्काल सुरक्षा कर्मी उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल कर दूसरी गाड़ी में बैठाकर आगे के लिए रवाना हुए। वहीं गाडी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। मौके पहुंची पुलिस ने गाड़ी को किनारे करवाया।इस दौरान लगे जाम को सुचारू करने में पुलिस जुट गई।

'