Today Breaking News

राजकीय महिला पीजी कालेज गाजीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. राजकीय महिला पीजी कालेज गाजीपुर में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने किया। 

विभागाध्यक्ष डॉ. अकबर ए आजम के निर्देशन में रसायन विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। इनमें ब्लड सर्कुलेटरी सिस्टम, क्रिस्टल स्ट्रक्चर, सोलर स्ट्रीट लाइट, डीएनए स्ट्रक्चर, ड्रिप इरिगेशन आदि विषयों पर बनाए गए माडल निर्णायक मंडल द्वारा सराहे गए। 

निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. सारिका सिंह व डॉ. संगीता मौर्य (हिन्दी विभाग) के साथ रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक प्रयास की भूरि-भूरि- प्रशंसा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया वर्मा, राजनंदनी, सुमबुल नाज, अलका और सिमरन ने द्वितीय स्थान सृष्टि पांडेय, शिवांगी सिंह और किरण यादव तथा तृतीय स्थान तूबा खान, साक्षी विनायक और सदफ आफरीन ने प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने छात्राओं की वैज्ञानिक दृष्टि व कलात्मक ज्ञान की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

'