Today Breaking News

शेरपुर के दो वालीबाल खिलाड़ियों का प्रदेश की टीम में चयन - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. उत्तर प्रदेश वालीबॉल संघ की ओर से 70 वीं राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में शेरपुर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वाराणसी से विवेक राय एवं जय किशन राय चयनित हुए हैं। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी साई खेल संस्थान रायबरेली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अमर शहीदों की धरती शेरपुर वालीबाल खेल के लिए उर्वर रही है। इस खेल की बदौलत सौ से अधिक खिलाड़ी विभिन्न संस्थानों में नौकरी पा चुके हैं। मौजूदा समय में चार खिलाड़ी विभिन्न खेल संस्थाओं में बतौर कोच तैनात हैं। बालीबाल में इस गांव के जहां तीस से अधिक युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। 

वहीं गांव एवं प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। वहीं देश के विभिन्न राष्ट्रीय खेल संस्थाओं में नए खिलाड़ियों को तरासने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश बालीबाल संघ की ओर से 70 वीं राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में शेरपुर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वाराणसी से विवेक राय एवं जयकिशन राय का चयन हुआ है। 

दोनों खिलाड़ी जूनियर नेशनल एवं तीन बार नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन में अपनी खेल की प्रतिभा का लोहा मनवाया चुके हैं। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश बालीबाल संघ की ओर से चयनित दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेंगे।

'