Today Breaking News

गाजीपुर में लक्ष्य के सापेक्ष 2.15 एमटी हुई धान की खरीद

 गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सात मार्च तक धान की खरीद जारी रहेगी। विपणन विभाग की ओर से गाजीपुर में दो लाख 31 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें दो लाख 15 हजार एमटी धान की खरीद की गयी है। विभाग की ओर से धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने को लेकर क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गयी है। 

जिला विपणन अधिकारी रतन शुक्ला ने बताया कि क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले सभी किसानों की धान की खरीद की जाएगी। लक्ष्य को पूरा होने के बाद भी केंद्रों पर पहुंचे किसानों से धान की खरीद होगी। केंद्र पर किसानों से खरीदारी की धान की धनराशि भी विभाग की ओर से उनके खाते में भेजी जा रही है।

एक हजार किसानों से हुई खरीद

दिलदारनगर मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद की जारी रहेगी। केंद्र पर किसानों से धान खरीद कर विभागीय कर्मचारी गोदाम में रख रहे है। अबतक एक हजार किसानों से 58 हजार पांच सौ कुंतल धान की खरीद हुई है। केंद्र से मील पर भी विभाग की ओर से धान भेजा जा रहा है। विपडन के एरिया प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों का भुगतान उनके खाता मे आनलाइन भेजा जा रहा है। केंद्र पर पहुंचे किसानों धान की खरीददारी की जाएगी।

बोरा के अभाव में खरीद की रफ्तार धीमी

बारा साधन सहकारी समिति केन्द्र भतौरा पर धान खरीद की रफ्तार धीमी है, जिससे किसान परेशान है। केंद्र पर बोरा की कमी के कारण कर्मचारी खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ा रहे है। जिससे किसानों में आक्रोश भी बढ़ रहा है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि बोरा को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जल्द हीं बोरा मिल जाएगा। वहीं अब सात मार्च तक केंद्र पर खरीदारी की जाएगी। केंद्र पर पहुंचे सभी किसानों से धान की खरीद होगी।

'