Today Breaking News

अप्रैल माह में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, गाजीपुर जिला प्रशासन ने की गाइडलाइन जारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना है। जिलाधिकारी नें दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा करते हुए सफलता की रणनीति तैयार की तथा विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों से समन्वयक स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। 

इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी हुई है। सभी गतिविधियां पुनः विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संचालित की जानी है। इसी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हैं। सम्बन्धित विभाग समय से सभी कर्मचारियों के प्रशिक्षण को कराना सुनिश्चित कराएं। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है। उसको पूर्ण कराने में गंभीरता दिखाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

2 अप्रैल से होगी शुरूआत

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण दिनांक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 जनपद में चलाया जायेगा। जिसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन, दिव्यांग शक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई सूचना विभाग ब्लॉक, नगर पंचायत आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित गाइडलाइन के अनुसार इस अभियान को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर दस्तक देंगी तथा साफ-सफाई पर सभी को जागरूक करेंगी।

बुखार, कुपोषित, दिमागी बुखार तथा टीबी एंव अन्य बिमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर देंगी। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नाली, नालों की साफ-सफाई, पशु बाड़े के आसपास की सफाई, दवा छिड़काव आदि कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने हेतु ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक खुली बैठक आयोजित करते हुए संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक अभियान चलाकर लोगों मे जागरूकता लाई जाये।

'