Today Breaking News

ETA Ka Rate Today : ईंट की कीमतों में भारी इजाफा, जानें अब क्‍या है रेट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. (ETA Ka Rate Today) भवन निर्माण करा रहे लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। बीते द‍िनों ईंटों के दाम बढ़ाए जाने को लेकर आशंका जाह‍िर की थी, जो सही साब‍ित हुई। आज से ईंट महंगी (ETA Ka Rate) हो गई है। एक हजार ईंट वाला ट्रक अब नौ हजार का मिलेगा। पहले इसकी कीमत आठ हजार रुपये प्रति ट्रक थी। 

ETA Ka Rate Today

कारोबारियों का कहना है कि कोयला दोगुना महंगा हो चुका है। अब लागत निकलना मुश्किल हो रही है। यही नहीं डीजल की दरों में इजाफा होने से ईंट के परिवहन में भी अधिक लागत आ रही है। इससे कीमतों को बढ़ाया जाना मजबूरी है। ईंट की सभी कैटेगरी में बढ़ोत्तरी की गई है।

नई कीमतों के रेट चस्पा कर दिए गए हैं भट्ठों पर : ईंटों की नई कीमतों के रेट राजधानी में संचालित भट्ठों पर चस्पा कर दिए गए हैं। इसमें नई अव्वल ईंट की कीमत नौ हजार रुपया प्रति ट्रक कर दी है। ये भी पढ़े: EIT Ka Rate Today: ईंट का भाव एक अप्रैल से होगा महंगा, जानें ईट का रेट

बारिश में अकेले राजधानी के भट्ठोें में बर्बाद हुईं थीं तीन करोड़ कच्ची ईंट : कारोबारियों का कहना है कि बारिश से अकेले राजधानी में करीब तीन करोड़ कच्ची ईंट बर्बाद हो गई थी। पथाई काम दो से तीन बार हुआ। भट्ठे की फुंकाई रोकनी पड़ी थी। जनवरी में होने वाली फुंकाई का काम फरवरी के अंत तक शुरू हो पाया था। इसी का नतीजा नई ईंटों के रेट पर आ गया है।  - मुकेश मोदी, महामंत्री ब्रिक किल्न एसोसिएशन

कोयला और डीजल का भाव हो चुका है करीब दोगुना : ब्रिक किल्न एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल बताते हैं कि काेयला और डीजल में तेजी बनी हुई है। कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। डीजल बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन पर भी लागत ज्यादा आ रही है।

ईंट -         कीमत पहले   -नई कीमत प्रति हजार ईंट

अव्वल       -8,000          -9,000

नंबर दो     -7,000          -8,000

पीली ईंट    -4,500         -5,000


'