Today Breaking News

गाजीपुर की 7 विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 28 लाख 7 हजार 562 हैं वोटर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च सोमवार को जिले के 3 हजार 90 बूथों पर 3090 पोलिंग पार्टियाें ने सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया। सात विधान सभा को 25 जोन व 253 सेक्टर में विभाजित कर मतदान कराया जा रहा है। पोलिंग एजंटों के सामने ईवीएम को खोलकर जोड़ा गया। इसके बाद माक पोल शुरू हुआ। 

इसके बाद ईवीएम को अभिकर्ताओं के सामने सील किया गया। जिले में सात सीटों गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, जहूराबाद, जखनियां, जमानियां, सैदपुर, जंगीपुर में कुल 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों में कहीं आमने-सामने तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबले में दिग्गज फंसे हुए हैं।

गाजीपुर जिले में मतदाता

कुल -28 लाख 7 हजार 562

पुरुष-14 लाख 97 हजार 141

महिला- 13 लाख 10 हजार 283 महिला

अन्य-138

विधानसभावार कुल मतदाता पुरुष महिला

जखनियां- 429709 230938 198757

सैदपुर- 398243 210077 188137

गाजीपुर- 362026 189821 172183

जंगीपुर- 372858 197668 175178

जहूराबाद- 404682 215828 188840

मुहम्मदाबाद- 420272 227137 193102

जमानियां- 419772 225672 194086

विधानसभा जोन सेक्टर मतदेय सेंटर मतदेय स्थल वेबकास्टिंग वाले मतदेय स्थल

जखनियां 4 37 260 471 284

सैदपुर 4 33 251 437 265

गाजीपुर 3 31 182 382 265

जंगीपुर 3 33 215 411 260

जहूराबाद 4 43 259 456 286

मुहम्मदाबाद 4 39 256 480 289

जमानियां 3 37 193 444 271

गाजीपुर जिले की सातों सीटों पर लड़ पर 94 प्रत्याशी मैदान में डटे

गाजीपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर आज होने वाले सियासी दंगल के लिए बड़े सूरमाओं ने कमर कस ली है। इन उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला होगा। इस चुनाव के प्रचार में सबसे आगे भाजपा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक ने जनसभाएं कीं। उधर, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने चार सभाएं कीं। कुछ सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर है तो कुछ सीटों पर बसपा ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है।

गाजीपुर जिले में सात सीटों गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, जहूराबाद, जखनियां, जमानियां, सैदपुर, जंगीपुर में कुल 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों में कहीं आमने-सामने तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबले में दिग्गज फंसे हुए हैं। सबसे चर्चित सीट जहूराबाद हैं, जहां से सुभाषपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बसपा की शादाब फातिमा व भाजपा के कालीचरन राजभर से त्रिकोणीय मुकाबले में हैं।

मुहम्मदाबाद सीट पर भी एक बार फिर अंसारी परिवार की नई पीढ़ी के सुहेब अंसारी और भाजपा विधायक अलका राय के बीच सियासी जंग कांटे की है। वहीं सदर सीट पर राज्यमंत्री संगीता बलवंत का सपा के जै किशन साहू के बीच टक्कर है। हालांकि बसपा से भी पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम चुनाव का रूख मोड़ने को जद्दोजहद में जुटे हैं। जमानियां सीट पर भाजपा विधायक, सपा के दिग्गज ओमप्रकाश सिंह और बसपा के युसुफ अली उर्फ परवेज खां के बीच घमासान है। 

जंगीपुर सीट पर सपा की विरासत बचाने के लिए विधायक विरेंद्र यादव मैदान में जी जान से जुटे हैं। वहीं भाजपा के रामनरेश कुशवाहा व बसपा के डा. मुकेश सिंह सपा का किला ढहाने की जुगत में है। सैदपुर में सपा विधायक सुभाष पासी के बसपा खेमे से चुनाव लड़ने के कारण अब सपा के लिए सीट पर फिर से साइकिल दौड़ाने की चुनौती है। जखनियां सुरक्षित सीट पर भाजपा के रामराज बनवासी, सुभासपा-सपा से वेदीराम और बसपा के विजय कुमार के बीच टक्कर है। हर दल के प्रत्याशियों के अपने जीत के दावे हैं। चाहे परिणाम कुछ भी हो, लेकिन मुकाबला कांटे का है।

जखनियां (सुरक्षित)

पार्टी प्रत्याशी

भाजपा रामराज बनवासी

सपा-सुभासपा बेदीराम

बसपा विजय कुमार

कांग्रेस सुनील कुमार

कुल-15

सैदपुर

निषाद-भाजपा सुभाष पासी

सपा अंकित भारती

बसपा विनोद कुमार

कांग्रेस सीमा देवी

कुल -10

गाजीपुर सदर

पार्टी प्रत्याशी

भाजपा संगीता बलवंत

सपा जै किशन साहू

बसपा राजकुमार सिंह गौतम

कांग्रेस लौटन निषाद

कुल 19

जंगीपुर

भाजपा रामनरेश कुशवाहा

सपा डा. विरेंद्र यादव

बसपा डा. मुकेश सिंह

कांग्रेस अजय राजभर

कुल 13

जहूराबाद

भाजपा कालीचरन राजभर

सुभासपा-सपा ओमप्रकाश राजभर

बसपा सैय्यद शादाब फातिमा

कांग्रेस ज्ञान प्रकाश

कुल 13

मुहम्मदाबाद

भाजपा अलका राय

सपा सुहेब

बसपा माधवेंद्र राय

कांग्रेस अरविंद किशोर राय

कुल 16

जमानियां

भाजपा सुनीता सिंह

सपा ओमप्रकाश सिंह

बसपा युसुफ अली खां

कांग्रेस फरजाना

कुल 14

 
 '