Today Breaking News

सुहागरात से पहले पति को मिला पत्नी के दुष्कर्म का वीडियो, फिर हुआ ऐसा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. हरियाणा के पलवल जिले में एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म का वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पलवल जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को भेज दी। 

जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली।

वहीं, दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जब महिला का पति काम पर गया तो एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

'