Today Breaking News

सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्या आगे निकले, BJP 80, सपा 38, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. UP Election Result 2022 LIVE Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर दिख रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

मतगणना के दौरान पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अर्धसैनिक बल और  69 कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

BJP 78, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- BJP 76, सपा 38, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- BJP 67, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

- बाराबंकी, वाराणसी और प्रतापगढ़ जिले की एक-एक सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है

- सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्या आगे निकले

-  BJP 48, सपा 33, बसपा 4 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

- BJP 37, सपा 26, बसपा 4 और कांग्रेस 4 और 2 सीटों पर अन्य आगे

- BJP 35, सपा 20, बसपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

- फाजिल नगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे

- BJP 28 तो सपा 18 सीटों पर आगे

- BJP और SP में कांटे की टक्कर, दोनों 18-18 सीटों पर आगे

- पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP 17 सीटों पर आगे, BSP तीन पर आगे

- पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 6 सीटों पर आगे

- सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है  

- उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू

- उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं जिनका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे हैं।

- मतगणना शुरू होने से पहले लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता को है पीएम मोदी और सीएम योगी पर अथाह भरोसा है। यूपी में बीजेपी फिर बहुमत से सरकार बनाएगी। हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बीजेपी सरोजिनी नगर सीट से 1 लाख वोटों से जीतेगी। 

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार हिंसात्मक घटनाओं में काफी कर्मी दर्ज की गई है। बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। मतगणना स्थल पर जीते प्रत्याशियों के साथ कितने लोग रहेंगे इसका निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। जो गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी। मतगणना के लिए हमारी ठोस नीति तैयार है।

गौरतलब है कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी जीत मिली थी। 

2017 में उत्तर प्रदेश का 403 सीटों का चुनाव परिणाम

BJP - 312

SP - 47

BSP - 19

INC - 7

Others - 18

2012 में उत्तर प्रदेश का 403 सीटों का चुनाव परिणाम 

SP - 224

BSP - 80

BJP - 47

INC - 28

Others - 24 

'