Today Breaking News

सामने आया 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का धमाकेदार प्रोमो, अलग होंगे अक्षरा-अभिमन्यु?

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार अब अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने जा रही है। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों की शादी में परिवार वाले भी खुशी-खुशी शामिल होने वाले हैं। 

प्रोमो में यह झलक भी देखने को मिल  रही है कि शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच बहस हो जाएगी और इस बात से अक्षरा की सौतेली बहन आरोही को खूब मजा आएगा। सवाल यह है कि क्या शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा? क्या एक होने से पहले ही दोनों की राहें अलग हो जाएंगी?

अक्षरा करेगी ये डिमांड 

प्रोमो में दिखाया गया है कि अक्षरा शादी वाले दिन अभिमन्यु से पूछेगी कि क्या उसके पापा शादी में नहीं आएंगे? इस सवाल को सुनते ही अभिमन्यु भड़क जाता है और वह इस मामले से उसे दूर रहने की हिदायत देता है। अभिमन्यु की बातों को सुनते ही अक्षरा पहले चीजों को संभालने की कोशिश करती हुई नजर आती है लेकिन बाद में वह भी अलग राह पकड़ लेती है। यह सब देखकर आरोही खूब मजे ले रही है और हो सकता है कि अपकमिंग एपिसोड में वह बड़ा दांव भी खेल जाए। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ समय पहले ही दिखाया गया था कि अक्षरा के लिए अभिमन्यु अपनी और आरोही की शादी तोड़ देता है। हो ना हो इस बात बदला वह अक्षरा से तो लेकर ही रहेगी।

हिट साबित हुआ लेटेस्ट ट्रैक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि हर्षवर्धन ने अभिमन्यु की तिलक सेरेमनी में शामिल होने से मना कर दिया है। इसके बाद मंजरी भी तिलक में आने से मना कर देती है। घरवालों का फैसला सुनकर अभिमन्यु आगबबूला हो जाता है। दूसरी ओर आरोही बीच में ही रस्म को रोकने की कोशिश करती है। ऑरमेक्स मीडिया की ओर से जारी किए टॉप 10 टीवी शो में प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा स्टारर ने अपनी जगह बना ली है।

'