Today Breaking News

ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट पर निर्णायक बढ़त बनाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की जहूराबाद सीट से एक बार फिर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर मैदान में हैं। पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरे राजभर इस बार सपा के साथ हैं। प्रदेश में सीएम योगी की गोरखपुर और अखिलेश यादव की करहल के बाद सभी की नजरें इसी सीट पर टिकी हैं। फिलहाल ओमप्रकाश राजभर ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 

जहूराबाद से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निर्णायक बढ़त बनाई। भाजपा प्रत्याशी से 16254 वोटों से आगे। 

ओम प्रकाश राजभर - 48319

कालीचरण राजभर 32065

सैय्यदा शादाब फातिमा - 23805


Bjp कालीचरण-30290

SBSP ओमप्रकाश राजभर -44591

Bsp शादाब फातिमा-21553

नौ राउंड के बाद

भाजपा कालीचरण राजभर-19837

सुभासपा ओमप्रकाश राजभर-32203

बसपा शादाब फातिमा-15668

शुरुआती रुझानों में जहूराबाद सीट पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 1698 वोटों से आगे थे। बसपा की शादाब फातिमा से उनका मुकाबला दिखाई दिया। ओमप्रकाश राजभर को 4210 और शादाब फातिमा को 2512 वोट मिले थे।

भाजपा ने उन्हें फंसाने के लिए सपा के पुराने नेता और राजभर बिरादरी के ही प्रत्याशी कालीचरण को मैदान में उतारा है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ प्रत्याशी दिया है। ओवैसी के खिलाफ ओवैसी की पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतारा जाना इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि सपा गठबंधन में जाने से पहले राजभर ने ओवैसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

राजभर के खिलाफ बीजेपी और बीएसपी ने काफी मजबूत किलाबंदी की है। अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा टिकट कटने के बाद बसपा में चली गईं और मायवती ने उन्हें राजभर के खिलाफ उतार दिया है। इसके बाद बीजेपी ने इस सीट से दो बार के विधायक रहे कालीचरण राजभर को टिकट दे दिया है। ऐसे में यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है।

'