Today Breaking News

Ghazipur MLC Chunav Result 2022: गाजीपुर में 2422 मत पाकर BJP प्रत्याशी विशाल सिंह 'चंचल' जीते

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur MLC Chunav Result 2022: एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई। सुबह बैलेट बाक्स खोलने में दिक्कत होने के बाद निर्वाचन कार्यालय से एक्सपर्ट को बुलाया गया। सात टेबल पर मतगणना कराने के लिए एक पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक लगाए गए हैं। बैलेट बाक्स खोलने के बाद 25-25 के बंडल बनाए जा रहे हैं। बंडल बनने के बाद वरीयता क्रम में मतों की गणना की जाएगी। संभावना जताई जा रही है साढ़े दस बजे तक परिणाम घोषित कर दिया गया।

भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजयी : गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराया है। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैं। 43 मत अवैध मत मिले। सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 632 मत मिले हैं। जीत की घोषणा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने की। कुल 3097 मत पड़े थे, इसमे 3054 मत वैध रहा।

विकास भवन पर मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और निर्दल मदन सिंह यादव (सपा का समर्थन) चुनाव मैदान में हैं। विकास भवन हाल में चल रही मतगणना में कुल 3131 मतदाताओं में पड़े 3097 वोटों को दोनों ही प्रत्याशीवार अलग कर लिया गया है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि जल्दी परिणाम आ जाएगा। मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उनकी निगरानी में गिनती की जा रही है।

जिले में सियासी ड्रामा खूब हुआ : गाजीपुर एमएलसी सीट इस बार चुनाव में सर्वाधिक चर्चा में रही। दरअसल जिले में सपा उम्‍मीदवार भोलानाथ शुक्‍ला ने अपना पर्चा वापस लिया तो समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सपा ने निर्दल उम्‍मीदवार मदन सिंह यादव को अपना उम्‍मीदवार घोषित कर दिया। वहीं जिले में सभी सातों विधानसभाओं में सपा और गठबंधन के उम्‍मीदवारों की जीत के बाद भी एमएलसी सीट भाजपा के खाते में चली गई। 

'